Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsGrand Mahaviri Flag Procession Celebrates Tradition and Spirituality in Sikandarpur

भक्ति, शौर्य और परम्परा का दिखा संगम

Balia News - सिकन्दरपुर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस भव्यता से निकाला गया। इसमें भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 32 से अधिक जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 28 June 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
भक्ति, शौर्य और परम्परा का दिखा संगम

सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शुक्रवार को पूरी भव्यता से निकाला गया। आकर्षक झांकियों और हैरतंगेज कारनामों के बीच नगर भक्ति, शौर्य और परंपरा के अद्भूत संगम का गवाह बना। इस बार का महावीरी झंडा जुलूस जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा की तर्ज़ पर आयोजित किया गया। इसमें भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा, भाई बलराम और स्वयं जगन्नाथ जी की आकर्षक झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा हनुमान जी, वीरभद्र, शंकर-पार्वती, काल भैरव, काली मां, शिव-तांडव और राम-सीता लक्ष्मण जैसी 32 से अधिक भव्य और जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक उत्साह से सराबोर कर दिया। जुलूस की शुरुआत शंख ध्वनि, ढोल-नगाड़े और जयकारों के साथ हुई।

बारी-बारी से विभिन्न अखाड़ों के जुलूस पूरी शान से निकले। देर रात तक सिलसिला जारी रहा। अखाड़ों के युवाओं ने तलवारबाजी के साथ ही लाठी भांजकर और आग से खेलते हुए कई रोमांचक करतब दिखाए। युवाओं के साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का उत्साह भी चरम पर था। व्यापारियों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की थी। जगह-जगह जुलूस और झांकियों पर पुष्प वर्षा की गयी। जगह-जगह पर लोगों के स्वागत के लिये पंडाल बनाये गए थे। वहां जुलूस में शामिल लोगों के लिए सरबत, हलुआ, नींबू पानी आदि का इंतजाम था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें