Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsGrand Jagannath Rath Yatra Celebrated in Rasra with Devotees

जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ को कराया नगर भ्रमण

Balia News - रसड़ा में शुक्रवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर और महावीर अखाड़ा मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए रथ की शोभा देखी। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 28 June 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ को कराया नगर भ्रमण

रसड़ा। स्थानीय कस्बा के ठाकुरबाड़ी मंदिर व महावीर अखाड़ा मंदिर से शुक्रवार की शाम को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु जयकारा लगाते चल रहे थे। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा को विधि विधान से विराजमान किया गया और रथयात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पुनः निकाले स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, पंडित रामेश्वर तिवारी, रवींद्र तिवारी, राजेश जायसवाल, रिखी जायसवाल, जवाहर जायसवाल, अविनाश सोनी, रितेश जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया, संतोष आर्य, रजत जायसवाल, किशन जायसवाल, धर्मवीर आदि थे।

बांसडीह हिसं के अनुसार स्थानीय कस्बा में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजकों ने शोभायात्रा के रथ को भव्य रूप से सजाया था। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को रथ पर सवार कराकर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा बड़ी बाजार, स्टेट बैंक रोड, कचहरी, अंबेडकर तिराहा, कोतवाली चौक, गढ़ आदि क्षेत्रों से होते हुए वापस बड़ी बाजार पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन किए। वहीं रथ यात्रा का संचालन करने वाले आयोजक मनोज कुमार मद्धेशिया व अन्य लोग सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण करते दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें