Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsFormer MLA Ram Ikbal Singh Launches Signature Campaign to Restart Sugar Mill in Rasda

रसड़ा चीनी मिल चालू कराने को चल रहा हस्ताक्षर अभियान

Balia News - नगरा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने गांव-गांव जाकर चीनी मील चालू करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मील बंद होने से किसानों की आमदनी कम हुई है। उनका लक्ष्य एक लाख किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 28 June 2025 10:43 PM
share Share
Follow Us on
रसड़ा चीनी मिल चालू कराने को चल रहा हस्ताक्षर अभियान

नगरा। रसड़ा चीनी मील चालू करने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह द्वारा गांव-गांव पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार की रात खालिसपुर गांव में बैठक कर पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से चीनी मील चालू करने के लिए हस्ताक्षर कराए। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि चीनी मील बंद हुए दो दशक से अधिक समय हो गया। चीनी मील चालू होने से जनपद के एक लाख से अधिक किसानो को लाभ मिलेगा। चूकि मिल बंद होने से किसानों ने गन्ने की खेती बंद कर दी है, जिससे उनकी आमदनी घट गई। मेरा लक्ष्य है कि चीनी मील चालू कराने के लिए एक लाख किसानों का हस्ताक्षर कराकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक सौंपा जाए।

अभियान को किसानों का समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर गीता शरण सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह,कैलाश बिहारी सिंह ,मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह,धर्मराज सिंह विक्की, पंचम गुप्ता ,पृथ्वीपाल सिंह अभिषेक सिंह, संतोष पांडे, चंद्र भूषण सिंह, प्रवीण मिश्र आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें