Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBallia Police and Revenue Officials Resolve 86 Cases During Solution Day

भूमि विवाद के मामलों में भेजी गयी संयुक्त टीम

Balia News - बलिया में शनिवार को एसपी ओमवीर सिंह की देखरेख में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 86 मामलों में से 11 का निस्तारण थाने पर सुलह समझौते से किया गया। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 28 June 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद के मामलों में भेजी गयी संयुक्त टीम

बलिया, संवाददाता। थाना समाधान दिवस पर जनपद शनिवार को एसपी ओमवीर सिंह की देखरेख में जिले के सभी थानों पर अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई की गयी। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुछ मामलों का निस्तारण भी किया। इस दौरान कुल 86 मामले आए। इनमें से 11 का निस्तारण थाने पर ही दोनों पक्षों में सुलह समझौते से कराया गया। हिसं नगरा के अनुसार थाना परिसर में नायब तहसीलदार राजेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जमीन से जुड़े चार मामले आए। पशुरामपुर डिहवा, चचया और ताड़ीबड़ागांव गांव में भूमि विवाद पर राजस्व और पुलिस टीम मौके पर भेजी गयी।

इस दौरान सीओ आलोक गुप्त, एसओ कौशल कुमार पाठक, एसआई राजेश कुमार सिंह, विकास यादव आदि थे। हिसं बेल्थरारोड के अनुसार उभांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 10 आवेदन आए। इनमें राजस्व के आठ और पुलिस विभाग के दो मामले थे। मौके पर चार का निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह भी थे। हिसं गड़वार के अनुसार थाना परिसर में एसओ राजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। कुल सात मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से पुलिस से जुड़े दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें