Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsFive-Day Training on Value Addition of Raw Mangoes Concludes at Nanpara Agricultural Science Center

चोट लगे फलों का न बनाएं अचार : रेनू

Bahraich News - नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र में कच्चे आम के मूल्य संवर्धन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके यादव ने किसानों को आम के पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया। वैज्ञानिकों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 21 June 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
चोट लगे फलों का न बनाएं अचार : रेनू

नानपारा, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में क्षमता परियोजना के अंतर्गत मूल्य संवर्धन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा था। शनिवार को प्रशिक्षण का समापन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.एसके यादव ने किया। उन्होंने किसानों को बताया कि कच्चे आम में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैज्ञानिक रेनू आर्य ने आम के मूल संवर्धन की विभिन्न विधियां और आम से कई प्रकार के बने उत्पाद जैसे अमावट, आम रस, कच्चे आम की चटनी, अमचूर, आम का पना आदि का उत्पाद बनाकर बताया। उन्होंने अचार रखने समय सावधानियां बरतने की जानकारी दी।

कहा कि सड़े गले, कटे फटे एवं दाग धब्बे वाले फलों को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। चोट लगे फलों का अचार नहीं बनना चाहिए। फलों को स्वच्छ पानी से अच्छी तरह से धोना चाहिए। वैज्ञानिक सुनील कुमार, संदीप कुमार, डॉ.एसबी सिंह, उपेंद्र आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें