डॉ. नित्यानंद बने असिस्टेंट प्रोफेसर
Bahraich News - मिहींपुरवा के डॉ. नित्यानंद का चयन राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उनके पिता कृषक हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा...

मिहींपुरवा। तहसील क्षेत्र के सर्राकलां गांव निवासी डॉ.नित्यानंद का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर राजनीति विज्ञान में हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि धैर्य, आत्मविश्वास, लगन व परिश्रम की बदौलत कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। डॉ.नित्यानंद के पिता कृषक हैं। उनकी इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा में हुई है। स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान विषय से एमए किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से एमफिल और पीएचडी किया। वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में डाक्टोरल फेलो के रूप में कार्यरत हैं।
सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज यादव, दुर्गेश कुमार, अनिल कुशवाहा, डॉ हीरालाल, राम अधार सिंह आदि लोगों ने उन्हें शुभ कामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।