व्यापारी कल्याण दिवस पर सर्वोच्च राजस्व कर दाता व्यापारी सम्मानित
Bahraich News - बहराइच में दानवीर भामाशाह जी की जयन्ती व्यापारी कल्याण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अनुपमा जायसवाल ने अधिकारियों के साथ भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के...

बहराइच। दानवीर भामाशाह जी की जयन्ती व्यापारी कल्याण दिवस पर विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, डिप्टी कमीश्नर चन्द्रकेश गौतम व अन्य अधिकारियों के साथ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। समारोह में जिले के सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।