Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsBaharich Prepares for Ten-Day Moharram Majlis Schedule

अशरह-ए मोहर्रम की मजलिसों की बनी रूप रेखा

Bahraich News - बहराइच में मोहर्रम के तहत दस दिवसीय मजलिसों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये मजलिसें पहली मोहर्रम से शुरू होकर प्रतिदिन दो चरणों में होंगी। विभिन्न स्थानों पर जाकरीन और मर्सियाख्वान द्वारा मजलिसें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 28 June 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
अशरह-ए मोहर्रम की मजलिसों की बनी रूप रेखा

बहराइच।मोहर्रम में होने वाली दस दिवसीय मजलिसों के कार्यक्रम की रूप रेखा तैय्यार हो गई है। यह मजलिसे पहली मोहर्रम से प्रतिदिन दो चरणों में हो रही है। इन मजलिसों को जाकरीन व मर्सियाख्वान हजरात पढ़ेंगे। पहली मजालस अजा खाना नुसरत हुसन हुसैन काजी पुरा, दूसरी मजलिस अजाखाना से शब्बीर हुसैन बशीर गंज, तीसरी मजलिस इमाम बाड़ा अवसाद हुसैन किला गुदड़ी रोड, चौथी मजलिस इमाम बाड़ा मोहम्मद जाफर जानी मिया अकबरपुरा, पांचवी मजलिस अजाखाना अजबल हसन अकबरपुरा, छठी मजलिस अजाखाना जामिन हुसैन नाजिरपुरा, सातवी मजलिस अजारवा साबिर हुसैन नाजिरपुरा, आठवी मजलिस नवाब खुर्शीद हसन अकबरपुरा, नवी मजलिस मोहसनियां अजा खाना दुलदुल हाऊस नाजिर पुरा में होगी।

मजलिसों का दूसरा चरण शाम से शुरू होगा। पहली मजलिस अजाखाना मलिक अखतर जैदी सैय्यद बाड़ा, दूसरी मजलिस अजाखाना मास्टर हाशिम रजा जैदी सैय्यदबाड़ा, तीसरी मजलिस अजाखाना सागर मेंहदी सैय्यद वाड़ा, चौथी मजलिस अजाखाना सैय्यद हुसैन सैय्यदबाड़ा, पांचवी मजलिस इमामबाड़ा असकरी हसन सैय्यदबाड़ा, छठी मजलिस इमामबाड़ा नवाब साहब सैय्यदबाड़ा, सातवी मजलिस अजाखाना जाफर मेहदी जाफरी, आठवी मजलिस अजाखाना वसी हैदर चांदपुरा, नवी मजलिस इमामबाड़ा जुल्फिकार मेंहंदी चांदपुरा में होगी। --------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें