Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsWorker Hospitalized After Venomous Creature Bite in Town

श्रमिक को जहरीले जीव ने काटा, हालत गंभीर

Bagpat News - कस्बे में एक श्रमिक ओमप्रकाश को शुक्रवार सुबह जहरीले जीव के काटने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कृषि यंत्र फैक्ट्री में काम करता है। घर पर चाय पीते समय अचानक उसे काट लिया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 27 June 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
श्रमिक को जहरीले जीव ने काटा, हालत गंभीर

कस्बे में शुक्रवार सुबह एक श्रमिक को जहरीले जीव के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। ओमप्रकाश नामक श्रमिक कस्बे की एक कृषि यंत्र फैक्ट्री में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर चाय पी रहा था, तभी किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें