केवल कथा सुन लेने से पूर्ण फल नहीं मिलता
Bagpat News - सिद्ध बाबा महोत्सव के दूसरे दिन साध्वी राधा देवी ने कथा में बताया कि केवल कथा सुनने से फल नहीं मिलता। सद्गुणों को जीवन में उतारना और अवगुणों का त्याग करना आवश्यक है। कथा तभी कल्याणकारी होती है जब हम...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 27 June 2025 11:44 PM

सिद्ध बाबा मंदिर में चल रहे सिद्ध बाबा महोत्सव के दूसरे दिन कथावाचक साध्वी राधा देवी ने कथा में बताया कि केवल कथा सुन लेने से पूर्ण फल नहीं मिलता, जब तक कथा में बताए गए सद्गुणों को जीवन में उतारा न जाए और अवगुणों का त्याग न किया जाए। उन्होंने कहा कि कथा तब कल्याणकारी होती है जब हम उसका वास्तविक भाव अपने व्यवहार में उतारें। संजय त्यागी, सतीश त्यागी, नीरज, कन्नू त्यागी, अनिल त्यागी, कल्याण यादव, बृजपाल वर्मा, बबली, कविता, मोना, सोना आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।