Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMurder Investigation Shivani s Remains Discovered in Yamuna River

फोलोअप: हॉरर कीलिंग: डीएनए जांच को भेजे शिवानी के शव के अवशेष

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।फोलोअप: हॉरर कीलिंग: डीएनए जांच को भेजे शिवानी के शव के अवशेषफोलोअप: हॉरर कीलिंग: डीएनए जांच को भेजे शिवानी के शव के अवशेषफोलोअप:

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 24 June 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
फोलोअप: हॉरर कीलिंग: डीएनए जांच को भेजे शिवानी के शव के अवशेष

शिवानी के शव के अवशेष पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना से खोज निकाले। इसके बाद उन्हें एकत्र कर पुलिस ने डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। दअरसल, लुहारी गांव की रहने वाली शिवानी का पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के युवक अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने छुपकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। शिवानी के परिजन इसका विरोध कर रहे थे,लेकिन शिवानी अंकित के साथ रहने की जिद कर रही थी। इस पर शिवानी के परिजनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। उन्होंने शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गाड़ी में डालकर यमुना किनारे ले गए।

वहां पर उसके शव को जला कर उसके अवशेष यमुना में बहा दिए। अंकित को जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर शिवानी के कपड़े बरामद किए। पुलिस ने कपड़े अपने कब्जे में लिए। उन पर खून के धब्बे लगे थे। अंकित ने शिवानी के पिता संजीव, मां बबीता, भाई रवि और फुफेरी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से यमुना नदी से शिवानी के शव के कुछ अवशेष बरामद किए है। यमुना शिवानी की अधी हड्डी के अवशेष निकाले। पुलिस ने उन्हें डीएनए जांच के लिए गाजियाबाद के निवाडी लैब के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यमुना से निकाले गए अवशेषों की डीएनए जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें