फॉलोअप: जैन साध्वी का मेरठ से आये डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन
Bagpat News - जैन साध्वी उर्मिला महाराज पर आवारा सांड के हमले से गंभीर चोट आई। उन्हें मेरठ से आए चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया। हमले में दूसरी साध्वी बच गई। साध्वी की हालत अब स्थिर है और जैन समाज के लोग उनके...

आवारा सांड के हमले से गम्भीर रूप से घायल हुई जैन साध्वी का शुक्रवार को मेरठ से आए चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 5:45 बजे दो साध्वियां उर्मिला महाराज और एक अन्य साध्वी महाराज जनता वैदिक कॉलेज की तरफ से मीरापुर रजवाहे की पटरी से होते हुए वापस जैन स्थानक मंडी जा रही थी। पटरी पर सेंट्रल बैंक के पास आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड ने साध्वियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में साध्वी उर्मिला महाराज गम्भीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरी साध्वी सांड के हमले में बाल-बाल बची।
लहूलुहान हालत में घायल साध्वी को रेहड़े में लिटाकर अस्पताल लाया गया। गुरुवार को साध्वी का ज्यादा खून बहने और बीपी लो होने के कारण उनका ऑपरेशन नहीं किया जा सका था। नई मंडी स्थित हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह मेरठ के आनंद हॉस्पिटल से आई चिकित्सकों की टीम ने साध्वी का ऑपरेशन किया। उनके एक हाथ में प्लेट्स, रॉड डाली गई है जबकि सांड की टक्कर से उनके गले व पेट में भी काफी चोट आई हुई हैं। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं। वहीं जैन समाज के लोगों ने जैन स्थानक शहर में साध्वी महाराज के स्वास्थ्य लाभ को लेकर जाप किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।