Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHeavy Rain in Mountains Causes Rising Water Levels in Yamuna River

जलस्तर बढते ही यमुना नदी में बह गए नपा के डस्टबिन

Bagpat News - पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बागपत में जलस्तर बढ़ गया, जिससे नगर पालिका के डस्टबिन बह गए। गोताखोरों ने डस्टबिन को नदी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 27 June 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
जलस्तर बढते ही यमुना नदी में बह गए नपा के डस्टबिन

पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। गुरुवार की रात यमुना नदी में हथनीकुंड़ बैराज से पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को जैसे ही यह पानी बागपत पहुंचा, तो यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे यमुना नदी के घाट पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा रखवाए गए डस्टबिन भी नदी के तेज बहाव बह गए। हालांकि गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के जरिए उन्हें बाहर निकाल लिया। वहीं, जलस्तर बढ़ते ही किसानों की नींद उड़ चली है। दरअसल, पहाड़ों में जोरदार बारिश हो रही है। जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बागपत से गुजर रही यमुना नदी में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया था, लेकिन गुरुवार की रात हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

शुक्रवार को जैसे ही यह पानी बागपत पहुंचा, तो यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। अभी तक जिन स्थानों पर लोगों आवागमन कर रहे थे, वहां कई-कई फीट पानी दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन ने गंगा दशहरे पर स्वच्छता के लिए घाट पर लोहे के बड़े डस्टबिन रखवाए थे। शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ते ही वे पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के जरिए डस्टबिन यमुना नदी से बाहर निकाले। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका भिजवाया गया। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ते ही किसानों की नींद उड़ चली है। उन्हें फसलों के बर्बाद होने का डर सताने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यमुना नदी में इतना पानी नहीं छोड़ा गया है कि फसलें बर्बाद हो जाए। थोड़ा बहुत जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। ------- दिनभर उमसभरी गर्मी ने निकाले पसीनें शुक्रवार को दिनभर तेज धूप निकली रही। हवा की रफ्तार चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जिसके चलते लोग दिनभर उमसभरी गर्मी से बेहाल बने रहे। दोपहर के समय तो सड़कों पर सन्नाटा भी पसर गया। लोग पसीनों से तर-बतर नजर आए। काफी लोग तो गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में दुबके रहे और एसी-कूलर का सहारा लेते नजर आए। वहीं, जो लोग मजबूरीवश घरों से बाहर निकले, उन्हें तेज धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर गुजरते हुए देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें