Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsDevshayani Ekadashi Significance and Observances on July 6

चार महीने मांगलिक कार्य पर लगेगा विराम

Bagpat News - आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में जाते हैं और चार महीने तक सोते हैं। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहता है। व्रत करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 27 June 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
चार महीने मांगलिक कार्य पर लगेगा विराम

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि छह जुलाई को देवशयनी एकादशी धूमधाम से मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन से चार माह तक भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। चार महीने के बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को निद्रा का त्याग करते हैं। इस बीच मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहता है। देवशयनी एकादशी व्रत के रहने से श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। एक नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास समाप्त होगा, इस दिन विवाह होंगे। पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

आषाढ़ शुक्ल एकादशी को विधिपूर्वक व्रत करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा शालिग्राम का षोडशोपचार पूजन किया जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चातुर्मास का व्रत या अनुष्ठान करना चाहिए। इसका संकल्प इसी एकादशी के दिन किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें