Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUttar Pradesh Gram Panchayat Officer Union Elections in Badaun Conclude with New Executive Formation

ग्रापंअसं के विशाल जिलाध्यक्ष व रीना उपाध्यक्ष बनीं

Badaun News - उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में विशाल पटेल को जिला अध्यक्ष, अवधेश कुमार को महामंत्री, रीना पाठक को उपाध्यक्ष, नदीम हुसैन को कोषाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 25 June 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
ग्रापंअसं के विशाल जिलाध्यक्ष व रीना उपाध्यक्ष बनीं

उत्तर प्रदेश पर्यटक हाल बदायूं में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र यादव निर्वाचन अधिकारी व पंचायत निरीक्षक शशिकांत शर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी रहे। जिसमें निर्वाचन के बाद विशाल पटेल बहुमत से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिला महामंत्री पद अवधेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रीना पाठक, जिला कोषाध्यक्ष पद नदीम हुसैन, जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र गुप्ता, संघ लेखा परीक्षा रजत कुमार को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। इस तरह उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस मौके पर एडीओ पंचायत खालिद अली, शिव कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें