Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUP Congress Committee Responds to Tragic Incidents Murder and Factory Fire in Badaun

कल पीडितों के परिजनों से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Badaun News - बदायूं में कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव में सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या और उझानी में एक फैक्ट्री में आग लगने से श्रमिक की मौत के मामले में यूपी कांग्रेस कमेटी सक्रिय हो गई है। प्रतिनिधिमंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 5 June 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
कल पीडितों के परिजनों से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जिले में हुई दो दर्दनाक घटनाओं कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव में सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या और उझानी की मेंथा फैक्ट्री में आग से हुई श्रमिक की मौत को लेकर यूपी कांग्रेस कमेटी सक्रिय हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर छह जून शुक्रवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बदायूं पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल घटनास्थलों का दौरा करेगा और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देगा। पूर्व कार्यकारी यूपी कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री राजबहादुर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक प्रमिला भदवार मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व सचिव जितेंद्र कश्यप, पूर्व सचिव रजनी सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, युवा कांग्रेस पश्चिम जोन अध्यक्ष पारस शुक्ला, महिला कांग्रेस की महासचिव सुनीता सिंह, सचिव उपासना चौहान, सोशल मीडिया विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर शत्रोघ्न सिंह चौहान और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर सिंह शामिल रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल स्थानीय प्रशासन से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। एक तरफ बदमाश सरेआम गोली मार रहे हैं, दूसरी ओर फैक्ट्री संचालक मजदूरों की जान से खेल रहे हैं। बदायूं जैसे शांत जिले में यह घटनाएं सरकार की नाकामी का प्रतीक हैं। कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों की आवाज बनकर प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाएगा। यदि न्याय न मिला तो संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें