Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSelf-Help Groups to Sell Products on Flipkart After Training Workshop

देश-विदेश से खरीदे जा सकेंगे बदायूं में तैयार समूह के उत्पाद

Badaun News - बदायूं में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद अब फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए महिलाओं को फ्लिपकार्ट द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन 28 जून को डायट ऑडिटोरियम में होगा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 27 June 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
देश-विदेश से खरीदे जा सकेंगे बदायूं में तैयार समूह के उत्पाद

बदायूं, संवाददाता। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद अब फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। इसके लिए फ्लिपकार्ट समूह द्वारा स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं के लिए एक कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने स्वयं मुख्य कॉर्पोरेट अफेयर्स अधिकारी फ्लिपकार्ट ग्रुप आ रहे हैं। जनपद में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तमाम ऐसे उत्पाद तैयार कर रही हैं जो की वास्तव में काबिले तारीफ हैं, लेकिन बेहतर बिक्री के लिए प्लेटफार्म न मिलने की वजह से समूह द्वारा तैयार उत्पाद की सप्लाई नहीं हो पा रही है। समूह द्वारा तैयार उत्पाद के लिए बेहतर प्लेटफार्म दिलाने के लिए सीडीओ केशव कुमार द्वारा पहल की गई।

सीडीओ ने समूह द्वारा तैयार उत्पादों के लिए फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए सीडीओ ने फ्लिपकार्ट समूह से संपर्क किया और समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए प्रशिक्षित कराने को कहा। फ्लिपकार्ट समूह ने 28 जून के लिए डायट ऑडिटोरियम में कार्यशाला आयोजित की है। जिसमें फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कॉर्पोरेट अधिकारी अफेयर्स अधिकारी रजनीश कुमार समूह से जुड़ी महिलाओं को बताएंगे कि वह अपने उत्पादों को कैसे ऑनलाइल प्लेटफार्म के जरिये बिक्री कर सकती हैं। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें