साधु वेश में मिला 15 साल से फरार बारंटी
Badaun News - पुलिस ने एनडीपीएस मामले में पिछले 15 वर्षों से फरार हरिओम को कासगंज के म्यांसुर कस्बे के एक आश्रम में साधु वेश में गिरफ्तार किया। वह जेल से छूटने के बाद गांव छोड़कर भाग गया था। उसकी लगातार गिरफ्तारी...

एनडीपीएस के मामले में पिछले 15 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी कासगंज के म्यांसुर कस्बे के एक आश्रम में साधु वेश में मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इलाके के गांव बुटला दौलत निवासी 58 वर्षीय हरिओम को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया। कोर्ट से उसके खिलाफ लगातार गिरफ्तारी वारंट जारी हो रहे थे। पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि वह किसी आश्रम में साधु वेश में रह रहा है।
कछला के आश्रमों पर पुलिस ने खुफिया जानकारी जुटाई। बाद में पता चला कि वह कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के म्यांसुर के एक आश्रम में साधु बनकर रह रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया। पहले तो उसने अपना असली नाम बताने से इंकार कर दिया, लेकिन सख्ती से पूछतांछ करने पर उसने अपनी पहचान कबूल कर ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।