बिल्सी से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरु
Badaun News - राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूं डिपो ने क्षेत्र की जनता की मांग पर बिल्सी से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस बदायूं से सुबह सवा आठ बजे रवाना होकर बिल्सी नौ बजे पहुंचेगी और अगले दिन तड़के...

बिल्सी। क्षेत्र की जनता की मांग पर राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूं डिपो ने बिल्सी होकर हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस बदायूं से सुबह सवा आठ बजे रवाना होकर बिल्सी नौ बजे पहुंचेगी। यह बस अगले दिन तड़के साढ़े चार बजे वापस बदायूं पहुंचेगी। सीधे हरिद्वार को बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। दो दिन पहले विधायक हरीश शाक्य ने निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। उसी समय विधायक ने बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव को बिल्सी होकर हरिद्वार को तत्काल बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे।
बदायूं डिपो ने यह बस रविवार से सेवा शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।