Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMurder Accusations After Bride s Mysterious Death in Badaun

विवाहिता की मौत, मारपीट कर हत्या का आरोप

Badaun News - बदायूं में एक विवाहिता गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट करने के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 28 June 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की मौत, मारपीट कर हत्या का आरोप

बदायूं, संवाददाता। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं। फिलहाल मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। मामला थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव गुलाबगंज गनियाई का है। यहां के रहने वाले जगपाल की 21 वर्षीय पत्नी गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना गांव के लोगों ने गीता के मायके वालों को दी। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। इसके बाद मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि गीता की हत्या दहेज के लिए की गई है। उनका आरोप है कि पहले मारपीट की गई और फिर जहर देकर जान ले ली गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गीता के भाई सुभाष ने बताया कि वे संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादरबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी वर्ष 2024 में की थी। सुभाष का कहना है कि शादी के बाद से ही गीता को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से गीता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जब सुभाष परिवार सहित मौके पर पहुंचा तो गीता मृत अवस्था में घर के अंदर पड़ी मिली, जबकि ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें