Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFarmers in Badaun Prepare for Rice Planting Amid Increased Rainfall and DAP Demand

बरसात के बाद दलहनी-तिलहनी फसलों की बुवाई शुरू

Badaun News - बदायूं में पिछले 15 दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों ने धान रोपाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। अषाढ़ महीने के अंत में, किसान दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई कर रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार, 85...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 27 June 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
बरसात के बाद दलहनी-तिलहनी फसलों की बुवाई शुरू

बदायूं, संवाददाता। जून महीने में पिछले 15 दिन से कभी हल्की बारिश तो कभी तेज बारिश हो रही है इसके बाद किसानों के खेतों में नमी आ गई है। अषाढ़ महीना भी अंतिम ओर है इसलिए किसानों ने धान रोपाई के लिए तैयारियां तेज कर दी है। किसान इन दिनों व्यस्त नजर आ रहे हैं और धान रोपाई तैयारी के साथ-साथ दलहनी-तिलहनी फसलों की बुवाई हो रही है। इसके लिए किसान दिनरात मेहनत कर रहे हैं। जनपद में किसानों ने हल्की बारिश के बाद से ही खेती-किसानी शुरू कर दी है। किसान इन दिनों धान की अगेहती खेती के लिए रोपाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खेतों की दिनरात जुताई हो रही है और देशी खाद डाली जा रही है। इसके अलावा नर्सरी की सिंचाई कर तैयारियां की जा रही हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में करीब 85 हजार हेक्टयर में धान की फसल की रोपाई की जायेगी। वहीं जिले में दलहनी फसलों की बुवाई शुरू हो गई। किसान उड़द, मूंग, ग्वार, ज्वार, बाजरा आदि फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। जनपद में कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 40 हजार हेक्टयर में दलहनी फसलें किसान बुवाई करेंगे। इधर किसान जनपद में कुछ तिलहनी फसलें भी करते हैं। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में करीब 10 हजार हेक्टयर भूमि पर तिलहनी फसलें की जायेंगी। इसके लिए किसानों ने जुताई और समतलीकरण का कार्य तेज गति से शुरू करा दिया है। किसानों के मुताबिक आगामी सप्ताह में धान फसल की रोपाई कार्य शुरू कर दिया जायेगा। बाजार में डीएपी की मांग बड़ी इन दिनों किसानों ने दलहनी, तिलहनी फसलों संग धान की रोपाई की तैयारी की है। इसको लेकर किसानों ने डीएपी खाद की खरीदकर रखना शुरू कर दिया है और खाद के साथ ही फसलों बुवाई की जा रही है। इससे बाजार में डीएपी की मांग बढ़ गई है। किसानों को एनपीके तो जल्दी आसानी से मिल जा रही है लेकिन डीएपी आसानी से नहीं मिल रही है। इसके लिए किसान समितियों पर चक्कर लगा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें