Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDeadly Pits from Jal Jeevan Mission in Badaun Cow Rescued After Falling

पाइप लाइन सही करने को खोदा गड्ढा, रात में गिरा गोवंश

Badaun News - बदायूं में जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई में एक गाय गड्ढे में गिर गई और सुबह बेहोश पाई गई। ग्राम प्रधान पति ने जेसीबी से गाय को निकाला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 19 June 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
पाइप लाइन सही करने को खोदा गड्ढा, रात में गिरा गोवंश

बदायूं,। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में खोदे गये गड्ढा जानलेवा साबित हो रहे हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई में पानी की की पाइपलाइन की मरम्मत को खोदकर छोड़े गये गड्ढे में एक गाय गिर कर फंस गई। कोलहाई के लोगों ने बताया कि रास्ते में जगह-जगह जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराने वाले ठेकेदारों ने पांच, छह फीट गहराई में गड्ढे खुदवाए थे जो लगभग 10 दिन से खुदे पड़े हैं। बुधवार रात एक गाय खुदे पड़े गड्ढे में गिर गई जो रातभर पड़ी रही।सुबह में लोगों ने देखा कि गाय बेहोश पड़ी है। ग्राम प्रधान पति ने गाय को जेसीबी से निकलवा दिया।

लोगों का कहना है कि जहाँ जहाँ गड्ढे खुदे पड़े हुए हैं उनके लिए बंद कराया जाए, अन्यथा किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें