बादलों के बीच बनी रही उमस भरी गर्मी, परेशान
Badaun News - बदायूं में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को बादलों के बीच धूप की लुकाछिपी रही, लेकिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग गर्मी से राहत पाने...

बदायूं,संवाददाता। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। गुरुवार को भी दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दिन में बीच-बीच में निकली धूप भी लोगों को परेशानी का सबब बनी रही। भीषण गर्मी के कारण जिले का पारा चढ़ा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का इंजतार कर रहें हैं। गुरुवार सुबह से ही सूर्यदेव व बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। कभी चिलचिलाती धूप निकलती रही तो कभी आसमान में बादल छाये रहे। तेज धूप व उमस भरी गर्मी में जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बादलों के साथ हल्की हवा भी चली,लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस बीच कूलर,पंखा भी लोगों को राहत नहीं दे सके। जिन घरों में एसी लगा है, उन्हें कुछ राहत जरुर मिली। बताते चलें कि पिछले दो-तीन दिन जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को हल्की राहत तो मिली, लेकिन कुछ देर बाद गर्मी का अहसास होने लगा। अनुमान लगाया जा रहा आगामी एक-दो दिन गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।