Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsWomen Police in Azamgarh Raise Awareness on Safety and Crime Prevention

सुरक्षा के लिए महिलाओं को किया जागरूक

Azamgarh News - आजमगढ़ में महिला पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जागरूक किया। घरेलू हिंसा, दहेज, लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो, और बाल विवाह जैसे अपराधों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, किशोरी के अपहरण और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 26 June 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
 सुरक्षा के लिए महिलाओं को किया जागरूक

आजमगढ़। महिला पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा, स्वावलंबन को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर समझ बनाना, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध जैसे अपराधों की जानकारी दी। महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102 के बारे में जागरूक किया। किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

किशारी ने पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आरोपी बहाला-फुसला कर भगा ले गया था। बेटी घर का जेवर भी लेकर चली गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज राजभर निवासी धर्मदामपुर थाना फूलपुर को जदगीशपुर पुलिया के पास से पकड़ा गया। किशेरी से दुष्कर्म का आरोपी धराया आजमगढ़। महराजगंज थाना की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भागा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी सचिन निवासी कुड़ही थाना महराजगंज को शिवपुर बांध से गिरफ्तार किया गया। जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ा आजमगढ़। रानी की सराय थाना की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद निवासी रामनयन की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक अमिताभचंद ने बताया कि आरोपी आकाश यादव उर्फ गोलू यादव निवासी काजीभीटी थाना रानी की सराय को उचागांव पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें