Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTwo Elderly Men Die in Road Accidents in Azamgarh

हादसे में दो वृद्धों की जान गई

Azamgarh News - आजमगढ़ में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्धों की मौत हो गई। मेहनाजपुर में एक वृद्ध को डंफर ने टक्कर मारी, जबकि देवगांव में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ने एक अन्य बुजुर्ग को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 26 June 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
हादसे में दो वृद्धों की जान गई

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की शाम हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्धों की मौत हो गई। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार वृद्ध को डंफर ने टक्कर मार दी। इसी तरह, देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को रौंद दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी 80 वर्षीय फूलचंद विश्वकर्मा की पंक्चर बनाने की दुकान है। मंगलवार की रात वे दुकान बंदकर घर जा रहे थे। रास्ते में सकिया-बकिया गांव के पास पीछे से आए डंफर ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मेहनाजपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलचंद विश्वकर्मा के तीन बेटे हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। उधर, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ कला गांव निवासी 62 वर्षीय संतलाल मंगलवार की शाम दाढ़ी बनवाने के लिए पल्हना बाजार गए थे। शाम करीब चार बजे वे पैदल गांव पहुंचे। इस दौरान मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें