Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Drowning Incident Two Youths Preparing for Army Recruitment Die in Ghaghara River

दो युवकों की सरयू में डूबने से मौत

Azamgarh News - आजमगढ़ के महुला गांव के पास गुरुवार को घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। नदी में नहाते समय गहराई के कारण वे डूब गए। शवों को स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 12 June 2025 02:04 PM
share Share
Follow Us on
दो युवकों की सरयू में डूबने से मौत

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव के पास गुरुवार की सुबह घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। अपने चार साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए सुबह पांच बजे घर से निकले थे। महुला गांव निवासी सुधांशु राय, धनौली गांव निवासी अभिषेक राय ननिहाल में महुला गांव में रहते थे। गुरुवार की सुबह पांच बजे महुला गांव के कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू के साथ घाघरा नदी में नहाने के लिए निकले थे। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी में नहाने के लिए गए।

स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने नदी में गहराई अधिक होने से उन्हें नहाने से रोका। इसके बाद भी सभी युवक नदी में नहाने लगे। इस दौरान सुधांशु राय और अभिषेक राय नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद गामीणो ने नदी से शव को सुबह नौ बजे बरामद किया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें