कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Azamgarh News - आजमगढ़ में कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को राष्ट्रपति के नाम पत्रक सौंपा जिसमें स्कूलों के मर्ज या बंद होने का विरोध किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन,...
आजमगढ़, सवाददाता। छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जीके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पांच हजार स्कूलों को मर्ज या फिर बंद किया जा रहा है। स्कूल बंद होने से गरीबों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। स्कूल बंद करने के बजाय उसे आधुनिक तरीक से संचालित किया जाए। निजीकरण के द्वारा एससीएसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का आरक्षण खत्म किया जा रहा है। संवैधानिक अधिकारों के तहत इन वर्गों को निजीकरण में भी आरक्षण प्रदान किया जाए।
सभी राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। उत्तर प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को सचिवालय के कर्मचारियों की तरह सुविधा्र, 19 सौ ग्रेड पे वेतन, उत्तर प्रदेश के संविदा एवं दैनिक कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने की मांग की गई। पत्रक देने वालों में जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद, यमुना प्रसाद, श्याम मोहन सिंह, सोफिया बानो, राजबली यादव, सोमनाथ पाल, इरशाद आलम, भूपेंद्र सिंह, रवींद्र यादव, जगदीश शर्मा, कंचन आदि उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।