Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMystery Surrounds Discovery of Young Woman s Body in Faridha Village

नलकूप के पास मिला अज्ञात युवती का शव

Azamgarh News - फरिहा गांव में नलकूप के पास 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 26 June 2025 01:46 PM
share Share
Follow Us on
नलकूप के पास मिला अज्ञात युवती का शव

फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में नलकूप के पास गुरुवार सुबह 22 वर्षीया अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरिहा गांव में कांटा वाली बाग के पीछे एक नलकूप पर सुबह करीब 10 बजे गांव के लोगों ने युवती का शव देखा। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने मौके निरीक्षण किया। बताया कि युवती के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें