Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh News50th Anniversary of Emergency BJP s Discussion on Democracy and Rights

आपातकाल इंदिरा गांधी की तानाशाही : मीना चौबे

Azamgarh News - आजमगढ़ में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मीना चौबे ने इंदिरा गांधी की तानाशाही और आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन पर चर्चा की। 15...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 26 June 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
आपातकाल इंदिरा गांधी की तानाशाही : मीना चौबे

आजमगढ़, संवाददाता। आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा की तरफ से नेहरू हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि आज जो लोग संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि खुद की कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल क्यों लगाया गया। उन्होंने कहा कि संजय गांधी जो उस समय किसी संवैधानिक पद पर नहीं थे, फिर भी वे किस अधिकार से देश के फैसले ले रहे थे। लाखों लोगों की जबरन नसबंदी क्यों कराई गई। यह इंदिरा गांधी की तानाशाही थी, जिसे देश पर इमरजेंसी के रूप में थोपा गया था।

उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाया था। आपातकाल का मुख्य कारण इलाहाबाद हाई कोर्ट का एक फैसला था। जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव प्रचार अभियान में कदाचार का दोषी करार दिया गया था। 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी के प्रतिद्वंद्वी राजनारायण ने इंदिरा की जीत पर सवाल उठाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। राजनारायण ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि इंदिरा गांधी ने चुनाव जीतने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया है। मामले की सुनवाई हुई और इंदिरा गांधी के चुनाव को कोर्ट ने निरस्त कर दिया। 25 जून 1975 को घोषणा के बाद 21 मार्च 1977 तक करीब 21 महीने तक भारत में आपातकाल लागू रहा। आपातकाल के दौरान देशभर में चुनाव स्थगित हो गए थे। आपातकाल की घोषणा के साथ नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए। लोगों के पास न तो अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार था, न ही आजादी से जीने का अधिकार। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी सिंहासन यादव ने की। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला कार्यालय रोड पर पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ,श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, हरिवंश मिश्रा, ऋषिकेश दूबे, सुजीत सिंह, आनंद सिंह, विभा बर्नवाल, पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, निखिल राय, विवेक निषाद, लोकतंत्र सेनानी चंद्रविनोद सिंह, भृगुनाथ, नागेंद्र राय, रामनयन सिंह, हरिश्चंद्र राम आदि मौजूद रहे। आपातकाल दिवस पर सम्मानित किए गए 15 लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र को जिंदा रखने में इनका बहुत बड़ा योगदान : सीडीओ आजमगढ़, संवाददाता। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में सीडीओ परीक्षित खटाना की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपातकाल से संबंधित लघु फिल्म देखी गई। साथ ही जिले के 15 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र सेनानियों ने बहुत सारी यातनाएं झेली हैं। लोकतंत्र को जीवित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे हमारे लिए अनुकरणीय हैं। उन्होने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके बारे में जानने का यह सुनहरा मौका है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने 15 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। लोकतंत्र सेनानी प्रभुनाथ सिंह, पतिराम यादव, हरिश्चंद्र राय, ओमप्रकाश राय, सुभाषचंद, वशिष्ठ पांडेय, बालमुकुंद जायसवाल, कपिलदेव, नागेंद्र राय, सिंहासन यादव, चंद्रविनोद सिंह, रामफेर कानू, भृगुनाथ, रामनयन सिंह, रवींद्रनाथ राय को प्रतीकात्मक रूप से माला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में सीडीओ ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नरेंद्र गंगवार, डीसी मनरेगा रामउदरेज यादव, लोकतंत्र सेनानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हुआ हनन : संजीव कुमार अतरौलिया। अतरौलिया स्थित डाक बंगले में बुधवार को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कांग्रेस सरकार की ओर से लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर जनसंघ के कार्यकर्ताओं को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जेल में बंद करने का काम किया। इसलिए भाजपा इसे काला दिवस के रूप में मना रही है। आपातकाल में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पहले और अब की राजनीति में काफी अंतर हो गया है । विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है। वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में निश्चित ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन हरीश तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद राजभर, देवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, डा. मुराहू राजभर, विनोद राय ,नीरज तिवारी, सुरेश शुक्ला ,राजकुमार सोनी, छेदी गुप्ता, सुभाष राय, नेहा चतुर्वेदी, राज नारायण सिंह, हर्षित सिंह, संतोष यादव, मनोज राय, अभिषेक सिंह सोनू, धीरज मिश्र, गौरीशंकर सोनकर आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें