Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsUttar Pradesh Women s Commission Vice Chairperson Aparna Yadav Welcomed by BJP Leaders in Milkipur

समूचे भारतवर्ष में महिला सुरक्षा रेटिंग में नंबर वन पर पहुंचा उत्तर प्रदेश:अपर्णा

Ayodhya News - अयोध्या में, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का भाजपा नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वह लखनऊ जा रही थीं। स्वागत के दौरान, किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। अपर्णा यादव ने महिलाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 23 June 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
समूचे भारतवर्ष में महिला सुरक्षा रेटिंग में नंबर वन पर पहुंचा उत्तर प्रदेश:अपर्णा

अयोध्या,संवाददाता। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का मिल्कीपुर क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए लखनऊ जा रही थी। जहां मिल्कीपुर के भाजपा नेता एवं हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के प्रधान अभिषेक सिंह ‘भोला के नेतृत्व में मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान एवं गन्ना समिति मसौधा के अध्यक्ष संतोष सिंह सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके,रामलला की फोटो एवं तलवार भेंट करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार को अपराह्न करीब 2:30 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मिल्कीपुर पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुंची।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत एवं अभिनंदन से गदगद भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने क्षेत्रीय विधायक सहित मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली नहर में पानी के अभाव के चलते किसानों की धान की नर्सरी से लेकर रोपाई तक बाधित होने का सवाल किया। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद संजीदा है। किसानों के लिए हमारी भाजपा सरकार ने जितने कल्याणकारी कार्य किए हैं,शायद किसी सरकार ने अब तक किया हो। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता हम केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अवश्य रखेंगे कि मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता विद्युत समस्या एवं नहरों में पानी के अभाव में सिंचाई की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे भारतवर्ष में नंबर एक पर है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि 2018 से पहले जब अन्य सरकार थी तब हमारी रेटिंग आठवें और नवें स्थान पर थी। आज हम 2022 के बाद 2025 में प्रथम स्थान पर हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सरजू दुबे,बृजेश पाण्डेय,विनोद सिंह,दिनेश सिंह,लाल जी सिंह, अभिषेक सिंह,विनीत सिंह,शांति देवी सहित दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें