Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsStrengthening Leadership District Meeting of All India Head Organization in Sohawal

प्रधानों के उत्पीड़न पर रोक लगाने का लिया संकल्प

Ayodhya News - सोहावल क्षेत्र के डेरामूसी में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, अक्टूबर में विशाल जिला सम्मेलन की तैयारी और प्रधानों के उत्पीड़न रोकने पर चर्चा की गई। जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 27 June 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानों के उत्पीड़न पर रोक लगाने का लिया संकल्प

सोहावल,संवाददाता। सोहावल क्षेत्र डेरामूसी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती,अक्टूबर में विशाल जिला सम्मेलन/ विचार गोष्ठी करने की तैयारी एवं जनपद के प्रधानों का उत्पीड़न रोकने पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद के पदाधिकारियों सहित लगभग ढाई सौ प्रधान उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे जिले में प्रधान संगठित हैं। प्रधानों का उत्पीड़न रोकने के लिए मौजूद ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी ने प्रधानों पर अत्याचार किया तो संगठन उसकी ईंट से ईंट बजा देगा।

प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि अयोध्या जनपद के प्रधान संगठन की उपलब्धियां अनगिनत हैं,पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मजबूत संगठन जनपद अयोध्या का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व संचालन सुभाष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रक्षा राम यादव श्रीनिवास तिवारी,अंबरीश पांडेय,सुरेश सिंह,कक्कू,केसरी यादव,अशोक तिवारी,पवन कुमार वर्मा,बलभद्र यादव,इंद्रसेन यादव,विशाल सिंह,मो.नईम,दुर्गा प्रसाद निषाद,अखंड प्रताप सिंह,रूल्ली सिंह,विंदू सिंह,राजेश कोरी,महेश प्रताप यादव,श्रवनजीत,नियाज़ अहमद आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें