Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsCelebrating Chhatrapati Shahuji Maharaj s Birth Anniversary in Ayodhya

सपाइयों ने छत्रपति शाहूजी महाराज के योगदान पर चर्चा की

Ayodhya News - अयोध्या में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके जीवन और योगदान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 27 June 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
सपाइयों ने छत्रपति शाहूजी महाराज के योगदान पर चर्चा की

अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सपाइयों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और गोष्ठी में उनके जीवन और योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने छत्रपति शाहू जी महाराज के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज एक महान मराठा शासक थे। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अछूतों और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए।

कार्यक्रम का संचालन केके पटेल ने किया। कार्यक्रम में बाबूराम गौड़, राजेश पटेल, राम सागर वर्मा, ओपी पासवान, बृजेश सिंह, वसी हैदर गुड्डू, आकिब खान, जेपी यादव, सरोज यादव, अजय वर्मा, सीताराम यादव, जगजीवन पटेल, रोशन लाल चौरसिया, जितेंद्र यादव, इश्तियाक खान मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सपा महानगर कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव, राकेश पांडेय, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, योगेश श्रीवास्तव मिंटू, केशवराम कोरी, राम दुलारे यादव व अन्य ने श्रद्वांजिल अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें