Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Soldiers Welfare Meeting Honors Fallen Officer and Discusses Veteran Applications

सैनिक बंधु की बैठक में आए 12 प्रार्थना पत्र

Ayodhya News - अयोध्या में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई और भूतपूर्व सैनिकों के नवीन आवेदनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 27 June 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
सैनिक बंधु की बैठक में आए 12 प्रार्थना पत्र

अयोध्या, संवाददाता। जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की शुरुआत में भारत के दुर्गम पूर्वोत्तर क्षेत्र में देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अयोध्या के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के नवीन आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विषयक कुल 12 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये। जिनमें से पांच प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष सात प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया गया।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल संजीव कुमार ने सैनिक कल्याण से सम्बन्धित शासकीय योजनाओं के बारें में जानकारी दी। बैठक में कर्नल शान्तनु राय, पुलिस उपाधीक्षक, अरविन्द सोनकर, विशेष कार्याधिकारी जिलाधिकारी, राम अचल एवं सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें