रेलकर्मियों को ओपीएस दिलाकर रहूंगा : बीसी शर्मा
Ayodhya News - अयोध्या में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की त्रिवर्षीय मंडलीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग उठाई और आंदोलन की तैयारी की। यूआरएमयू के महामंत्री बीसी शर्मा ने...

अयोध्या। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन का त्रिवर्षीय मंडलीय बैठक और स्वागत समारोह सोमवार को अयोध्या कैंट स्टेशन के होल्डिंग एरिया में आयोजिया किया गया। इस मौके पर रेलकर्मियों की समस्याओं और पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया रहा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलन की हुंकार भरी। इसके अलावा त्रिवर्षीय मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें लखनऊ के मंडल मंत्री अवधेश दुबे और अध्यक्ष आरपी राव को पुनः निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूआरएमयू के महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस दिलाकर रहूंगा। कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस को स्वीकार नहीं करना है। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी यूपीएस का आवेदन नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों की समस्या के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। दिल्ली के मंडल मंत्री रमणीक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों में जोश भरते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराकर रहेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी रेल कर्मचारी संघर्ष को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांच ऑफिसर के जरिए कर्मचारियों को संदेश देकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट रहे। कर्मचारी नेता टीके सिसौदिया ने कहा कि कर्मचारी समस्या के लिए संगठन एकजुट है। समस्या के निराकरण के लिए संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ के मंडल मंत्री अवधेश दुबे और संचालन रजनीश सिंह ने किया। कैंट शाखा अध्यक्ष जितेंद्र यादव के संयोजन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत 6 कर्मचारियों को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न व अन्य सामग्री देकर विदाई दी गई। शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य अतिथि का राजन यादव, अंकित यादव, अशोक वर्मा, जुनैद अहमद, नरसीलाल मीना, दीपक सिंह, दीपक शुक्ल, विक्रांत सिन्हा, रितेश श्रीवास्तव, मोसीर खान, गौरव जायसवाल, संदीप सिंह, संतोष कुमार, अमन यादव, सुनील यादव, सुजीत, शिव मंदिर पाल, मोनू निषाद, नीतू यादव, प्रियंका शर्मा, शीला यादव, रीता मौर्य व अन्य मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।