विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई बैठक
Ayodhya News - अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के संचालन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को...

अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई व दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई के संचालन को लेकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रथम अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व सभी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करा ली जायें और कार्ययोजना तैयार कर समय से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कर दें साथ ही अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित कराया जायें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।