Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Inaugurates Modern Public Toilet with Advanced Methane Control Technology

10 सीटर अत्याधुनिक शौचालय नगर वासियों को समर्पित

Ayodhya News - अयोध्या में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 10 सीटर सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया। यह शौचालय नगर निगम ने लाडली फाउंडेशन के सहयोग से बनाया है और इसमें मीथेन गैस...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 27 June 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
10 सीटर अत्याधुनिक शौचालय नगर वासियों को समर्पित

अयोध्या, संवाददाता। नाका बाईपास चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 10 सीटर सुलभ शौचालय का लोकार्पण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गुरुवार को फीता काटकर किया। इस शौचालय का निर्माण नगर निगम ने स्वयंसेवी संस्था लाडली फाउंडेशन के तत्वावधान में कराया है। इसे प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की अत्याधुनिक डिवाइस का प्रयोग किया गया है, जो अयोध्या में पहली बार किसी पब्लिक टॉयलेट में लगाया गया है। यह डिवाइस मीथेन गैस को नियंत्रित करेगी। महापौर ने इस मौके पर शौचालय के सामने बनाए जा रहे पार्क पांच बेंचे आने वाले लोगों के बैठने के लिए पार्क में लगवाने का ऐलान किया।

इस मौके पर पार्षद विकास कुमार एवं सूर्यकुमार तिवारी, अपर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ल एवं नागेंद्र नाथ, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, लाडली फाउंडेशन के आकाश सिंह, भाजपा नेता रमेश राना आदि मौजूद थे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि इस शौचालय में पांच-पांच सीट महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग हिस्से में लगाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें