Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAwdh University Hosts Environmental Awareness Exhibition for International Yoga Day

प्रदर्शनी में दर्शाया गया औषधीय उपयोग और सांस्कृतिक का महत्व

Ayodhya News - डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा वृक्ष, पंख और श्वास के विषय पर आधारित है। प्रदर्शनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 23 June 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
प्रदर्शनी में दर्शाया गया औषधीय उपयोग और सांस्कृतिक का महत्व

अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत प्रकृति में एकता: वृक्ष, पंख एवं श्वास पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा सात दिवसीय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राजभवन द्वारा निर्देशित बिंदुओं के तहत कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के विशेष निर्देशन में प्रकृति के प्रति जागरूकता पेड़, पौधे, पक्षियों एवं वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए एवं जन सामान्य को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पर्यावरण विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. विनोद चौधरी ने बताया यह साप्ताहिक प्रदर्शनी अयोध्या जनपद में बर्ड्स मैन के नाम से प्रसिद्ध आजाद सिंह की रिपोर्ट पर आधारित है।

डॉ. चौधरी ने बताया कि यह प्रदर्शनी में भारत के देशज वृक्षों, झाड़ियो और लताओं की विस्तृत सूची प्रस्तुत है। इस प्रदर्शनी में लगाए गए पेड़ पौधों की प्रजाति उसका वैज्ञानिक नाम पारिस्थितिकी में उसकी भूमिका, औषधीय उपयोग और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया गया है। पारिस्थितिकी भूमिका के संदर्भ में कई वृक्ष जैसे नीम, शीशम, बांस और कांस मिट्टी के कटाव को रोकने, वायु को शुद्ध करने और स्थाई पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पीपल, पीलखन जैसे वृक्षों की विशेषता है कि वह रात में भी ऑक्सीजन को छोड़ते हैं और कई प्रजातियों को आश्रय प्रदान करते हैं। औषधि के दृष्टिकोण से वृक्षों की पत्तियां, बीज और फूल आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टर प्रदर्शनी में काफी संख्या में जिज्ञासु एवं छात्र आ रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं छात्र-छात्राओं को आसपास के परिवेश से परिचित कराना है। इस प्रदर्शनी में सूरज प्रकाश यादव शोध छात्र, बृजेश कुमार, अदिति बरनवाल, शुभम सिंह, अनशील सिंह, हिमांशु मिश्र, राजकुमार की प्रमुख भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें