Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSunil Kumar Mishra Appointed Lifetime Member of UP Bharat Scouts and Guides

स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य बने सुनील मिश्रा

Auraiya News - - डीएम ने सौंपा प्रदेश की ओर से भेजा गया प्रमाणपत्र फोटो: 11 डीएम को बैज लगाते स्काउट गाइड के पदाधिकारी।औरैया, संवाददाता।नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रध

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाTue, 24 June 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य बने सुनील मिश्रा

औरैया, संवाददाता। नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड का आजीवन प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र सौंपा है। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड में बीते लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा को संस्था की ओर से आजीवन प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। प्रांतीय मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार ने डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को स्काउट गाइड औरैया का अध्यक्ष एडीएम महेंद्र पाल सिंह को जिला मुख्य आयुक्त और सुनील कुमार मिश्रा को आजीवन सदस्य नियुक्त किया है।

डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने आजीवन सदस्य सुनील कुमार मिश्रा को प्रांतीय स्तर से भेजा गया प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर स्काउट गाइड के जिला सचिव त्रिलोक बाजपेई, जिला स्काउट मास्टर अरुण कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें