Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsFarewell Ceremony for Irrigation Department Executive Engineer Pradeep Singh Patel

अधिशाषी अभियंता को दी गयी भावभीनी विदाई

Auraiya News - फोटो: 12 विदाई कार्यक्रम में शामिल सिंचाई विभाग के लोग। औरया, संवाददाता।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के अन्य जनपद में ट्रांसफर हो जाने के बाद कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाTue, 24 June 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
अधिशाषी अभियंता को दी गयी भावभीनी विदाई

औरया, संवाददाता। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के अन्य जनपद में ट्रांसफर हो जाने के बाद कार्यालय में समारोह आयोजित कर अधिकारियों कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर लोगों ने उनके कार्यकाल में हुये कार्यों के बारे में चर्चा की। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप सिंह पटेल का गैर जनपद तबादला होने के बाद सोमवार को कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर अधिकारियों कर्मचारियों ने उनको विदाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाकाल में आना जाना लगा रहता है, लेकिन कर्मचारियों के साथ रहकर एक परिवार जैसा महसूस होता है। लेकिन परिवार से बिछड़ने का दुख भी होता है।

लेकिन पद पर रहकर लोगों के साथ सेवा भाव रहना चाहिए। इस मौके पर नवागत अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष चन्द्र शर्मा, जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार कटियार, धीरेन्द्र कुमार, हरिश्चन्द्र, विनय कुमार, केपी सिंह, दिनेश चन्द्र, सर्वेश कुमार यादव, राम चन्द्र, राहुल प्रताप सिंह, सुभाष चन्द्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें