Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPreparations Intensify for Sawan Kanwar Yatra Closure of Illegal Cuts on NH

सावन कांवड़ यात्रा : तैयारियों में आई तेजी, बंद होंगे एनएच के अवैध कट

Amroha News - सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 27 June 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
सावन कांवड़ यात्रा : तैयारियों में आई तेजी, बंद होंगे एनएच के अवैध कट

सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बने सभी अवैध कट बंद कराए जाएंगे। गुरुवार को एडीजी ने इस बावत निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया था। बृजघाट से गजरौला तक हाईवे पर होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों के सामने 15 से ज्यादा अवैध कट बने हैं। सावन कांवड़ यात्रा को लेकर जिले से लेकर मंडल व बरेली जोन तक के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। यात्रा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो, इसको लेकर अभी से प्रयास किए जा रहे हैं। छोटी से छोटी खामी को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। बुधवार को एडीजी रमित शर्मा ने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था संग अन्य जरूरी इंतजामात का जायजा लिया था।

जिम्मेदार पुलिस अफसरों को कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक नहीं बरतने की हिदायत दी थी। इस दौरान हाईवे पर अवैध कट मिलने पर उन्हें बंद करवाने के लिए भी निर्देशित किया था। स्थानीय टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट जल्द ही बंद करा दिए जाएंगे। सभी स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी भी 11 जुलाई से शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा में किसी भी स्तर पर शिवभक्तों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें