Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBijnor Barrage Releases 92831 Cusecs of Water Tigri Ganga Water Level Rises to 200 10 cm Villages Face Flood Threat

उफनाई गंगा को देख दहशत में लोग

Amroha News - गजरौला, संवाददाता। बिजनौर बैराज से 92831 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को तिगरी गंगा का जलस्तर दस सेमी और बढ़कर 200.10 सेमी दर्ज किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 24 Aug 2024 12:48 AM
share Share
Follow Us on
उफनाई गंगा को देख दहशत में लोग

बिजनौर बैराज से 92831 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को तिगरी गंगा का जलस्तर दस सेमी और बढ़कर 200.10 सेमी दर्ज किया गया। इसके पहले गुरुवार को जलस्तर 200 सेमी दर्ज किया था। अब जलस्तर बढ़ने पर गंगा नदी एक बार फिर से उफना गई है। खादर क्षेत्र के खेतों में पानी भरा है। पशुचारे तक की समस्या बनी है। ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सता रही है। बिजनौर बैराज से 92831 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को जलस्तर 200.10 सेमी दर्ज किया गया। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तिगरी में गंगाघाटों के किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भर गया है। पुरोहितों ने अपनी झोपड़ियों और तख्तों को किसी तरह पीछे हटाया। वहीं, दूसरी ओर जलस्तर बढ़ने से शीशोवाली, ढाको वाली, दारानगर समेत अन्य कई गांवों के खेतों में भी पानी भर गया। खेतों से चारा काटने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव ओसीता जगदेपुर की तरफ खेतों में भी पानी भरा है। खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पानी की धार से कट गए हैं। किसानों को खेतों तक जाने में परेशानी हो रही है। खादर क्षेत्र के ग्रामीण नाव से किसी तरह रामगंगा पोषक नहर पार कर गजरौला तक पहुंच रहे हैं। वहीं, जेई बाढ़ खंड सुभाष कुमार का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से तिगरी गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें