Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsSevere Heat and Power Cuts Plague Ambedkarnagar Residents

अम्बेडकरनगर-बदली के बावजूद गर्मी-उमस में नहीं आई कमी

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में तापमान में कमी के बावजूद उमस और तपिश में बढ़ोतरी हुई है। लोग गर्मी और बिजली कटौती से परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि राहत जून...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 25 June 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-बदली के बावजूद गर्मी-उमस में नहीं आई कमी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उम्मीद के अनुसार राहत नहीं मिली। मौसम में बदलाव तो हुआ मगर चिपचिपी उमस में कमी नहीं हुई। तापमान में कमी तो हुई फिर भी तपिश में इजाफा हो गया है। मौसम की तल्खी कम नहीं हुई है। तपन में कमी के बजाय इजाफा हो गया है। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगीं। तेज धूप के साथ गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। बाजार में चहल पहल नहीं रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राहत के लिए लोग घरों में कैद रहे। इससे सर्वत्र सन्नाटा छाया रहा। बुधवार को तापमान में एक डिग्री की कमी अवश्य हुई, मगर तपिश में कमी नहीं हुई।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की माने तो तपन से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बदली और बारिश दौर लगातार एक सप्ताह तक रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे जून माह में तपन रहेगी। तपन से राहत जून माह के बाद जुलाई में मिलेगी। रुला रही है बिजली कटौती गर्मी से लोग उफ बोलने को मजबूर हैं। वहीं बिजली की कटौती लोगों को रुला रही है। गर्मी के साथ बेहिसाब हो रही बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल करने के साथ रोने को मजबूर कर दिया है। बैरमपुर फीडर की बिजली दो दिन बदहाल है। आधे घण्टे में बिजली कट कर दी जाती रही। दिन भर बिजली कटौती होती रही और उपभोक्ताओं के साथ आंख मिचौली होती रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें