जघन्य अपराधों से कानून व्यवस्था की खुल रही पोल: ओमवीर
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा शासन में बढ़ते अपराधों की निंदा की। उन्होंने ओबीसी अत्याचार...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विभिन्न मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीराम पटेल व संचालन बीएमपी नेता जय प्रकाश गुड्डू ने किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार अकबरपुर को सौप कर मांगों पर कार्रवारई करने की मांग की गई। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर वर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में हत्या बलात्कार व लूट की घटनाएं थमने की नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश भर में ओवीसी के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है।
ऐसे में ओबीसी अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाए। बीएमपी नेता जय प्रकाश गुड्डू ने इन घटनाओं की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच कराने की मांग की। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने व पीड़ित परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता व नौकरी दिलाने की मांग की। सभा को जावेद अहमद, डा. आत्मा राम यादव, सभाजीत, राम अरज भारती, सहदेव, विशाल चौधरी ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।