Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsIncreasing Harassment of Schoolgirls in Ibrahimpur Area Leads to Arrest

स्कूल से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ मुकदमा

Ambedkar-nagar News - इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने मनचलों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दो नामजद मनचलों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरThu, 15 May 2025 01:18 AM
share Share
Follow Us on
स्कूल से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ मुकदमा

सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में मनचलों की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। स्कूल से लौट रहीं दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई। ग्रामीणों ने तीनों मनचलों की पिटाई कर डायल 112 को सौंप दिया। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनें अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती हैं। बीते मंगलवार को दोपहर एक बजे दोनों बहनें स्कूल से साइकिल से अपने घर वापस आ रहीं थीं कि रास्ते में अमरीश पुत्र अजय वर्मा निवासी बरवा बीठलपुर थाना इब्राहिमपुर, आलोक पुत्र मुनिराम पाल निवासी केदारनगर इब्राहिमपुर व एक अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते भर छेड़छाड़ किया।

गोबरहवा चौराहे के पास पीछे से साइकिल को लड़ाकर गिरा दिया और पुन: छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों बालिकाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन लोगों की पिटाई कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। घर लौटकर बालिकाओं ने अपने मामा को पूरी घटना की जानकारी दी। मामा ने दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि दो अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें