Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsGrand Ram Rath Yatra Welcomes Devotees in Jahangirganj

जयकारे व पुष्प वर्षा के साथ रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Ambedkar-nagar News - देवरिया बाजार में लोक दायित्व संगठन द्वारा अयोध्या से बक्सर तक की भव्य राम रथयात्रा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और जय श्री राम के नारों के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरThu, 12 June 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
जयकारे व पुष्प वर्षा के साथ रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

देवरिया बाजार, संवाददाता। लोक दायित्व संगठन की अगुवाई में अयोध्या से बक्सर तक के लिए रघु भूमि से तपोभूमि तक की निकली भव्य राम रथयात्रा का जहांगीरगंज पहुंचने पर हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान राम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दुर्गा प्रसाद अस्थाना व रथयात्रा संयोजक/प्रमुख पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली राम रथयात्रा करीब दो दर्जन वाहनों के काफिले व संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जहांगीरगंज, नरियावं व बावली चौक पहुंची जहां हिंदू संगठनों से जुड़े जगदंबा मोदनवाल,अभिनव, आलोक, महेश मोदनवाल, पिंटू, अमरदीप, जितेन्द्र,मंगला, संपतपाल, अंश, यश, रामू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया।

इसी तरह जहांगीरगंज चौक तथा तिराहे पर भी रथयात्रा का स्वागत करते हुए भगवान राम के जयकारे लगाए गए। साथ ही यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया। श्रीराम व लक्ष्मण की झांकी से सजी रथयात्रा 13 जून को बिहार के बक्सर में स्थित ताड़का वन के नाम से प्रसिद्ध चरित्र वन व विश्वामित्र आश्रम सिद्धाश्रम पहुंचेगी। यहां से यात्रा 19 जून को वापस अयोध्या पहुंचेगी, जहां रामलला के दर्शन के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें