Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsEmpowerment Workshop for Girls in Ambedkarnagar Enhancing Knowledge and Community Development

सामाजिक कार्यकर्ताओं को समता व समानता के पाठ पढ़ाए गए

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में किशोरी बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की गतिशीलता और सक्रियता के बारे में जानकारी दी गई। सचिव गायत्री ने कहा कि यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 27 June 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक कार्यकर्ताओं को समता व समानता के पाठ पढ़ाए गए

अम्बेडकरनगर, संवददाता। किशोरी बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम व जन विकास केन्द्र भितरीडीह के तत्वावधान में नगर शहजादपुर स्थित एक लान में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की गतिशीलता व सक्रियता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करती हुई केन्द्र की सचिव गायत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं मे ज्ञान व जानकारी में दक्षता लाएगा। समाज में किशोरियों व महिलाओं के विकास व सशक्तीकरण मे सार्थक बदलाव दिखाई देगा। दो दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षक वीरेन्द्र कुमार ने लोगों को सीखने की अपेक्षाएं, सत्रों का निर्धारण एवं उद्देश्य, परियोजना का उद्देश्य एवं रणनीति की सामूहिक समझ, अधिकारों की परिभाषा एवं निर्माण, बाल अधिकार, जेंडर के अन्तर एवं भेदभाव, विभिन्न समुदायों के साथ लिंग आधारित भेदभाव एवं मुद्दे, समता समानता, जेंडर निर्माण की प्रक्रिया, किशोरियों से संबंधित सरकारी योजनाएं पर सीख दी गई।

प्रशिक्षण के सत्र का संचालन करत हुए मनोज कुमार ने कहा कि समता के सिद्धांतों के बिना अधिकारों में समानता नहीं लायी जा सकती है। पितृसत्ता का विकल्प समता व समानता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नागरिक आचार संहिता के पालन व सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने व सरकारी विभागों से समन्वय बनाने का संकल्प दिलाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें