विवादित भूखंड पर कब्जे के लिए कहासुनी
Ambedkar-nagar News - सद्दरपुर में टांडा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कुरमौल में विवादित भूखण्ड पर राम अकबाल त्रिपाठी और सुमन देवी के बीच कहासुनी हुई। राम अकबाल ने आरोप लगाया कि सुमन देवी और उनके पुत्र ने भूखण्ड पर कब्जा करने...

सद्दरपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कुरमौल में स्थित विवादित भूखण्ड के लिए दो पक्षों में कहासुनी हुई। भूखंड के लिए राम अकबाल त्रिपाठी व सुमन देवी के बीच विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। राम अकबाल त्रिपाठी पुत्र राम दयाल त्रिपाठी का आरोप है कि सुमन देवी व उनका पुत्र अन्य दो लोगों के साथ विवादित भूखण्ड पर कब्जा करने के लिए वहां बने टीनशेड को नष्ट करने लगे। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज, धक्का मार दिया और हल्ला गुहार पर जब लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रार्थनापत्र की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।