Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSuspicious Death of Woman in Jamalpur Family Accuses In-Laws of Poisoning

संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत

Aligarh News - अलीग में जमालपुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला को लूजमोशन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 28 June 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत

अलीग, संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। जोहराबाग निवासी नसरीन का निकाह 2010 में हमदर्द नगर निवासी नसरीन के साथ हुआ था। पति मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम अचानक नसरीन को लूजमोशन की शिकायत हुई। इस पर परिजनों ने पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ ही देर बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन मेडिकल कालेज लेकर आ गए। जहां रात में इलाज के दौरान नसरीन ने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। परिजनों ने ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें