Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRelief from Heat Heavy Rainfall Brings Cool Weather to Kasganj

शुक्रवार शाम हुई बरसात से मौसम हुआ सुहाना

Agra News - शनिवार को जनपद में चटक धूप और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली जब शाम को झमाझम बरसात हुई। कासगंज और अमांपुर में आधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि, निचले हिस्सों में पानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 28 June 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
शुक्रवार शाम हुई बरसात से मौसम हुआ सुहाना

जनपद में शनिवार को दिनभर रही चटक धूप व उमसभरी गर्मी से शाम को हुई झमाझम बरसात से राहत मिली। कासगंज व अमांपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब आधा घंटे तक बरसात जारी रही। जिससे तापमान भी गिर गया। मौसम सुहावना होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिली। बता दें कि जनपद में कभी बारिश तो कभी चटक धूप खिलने से लोगों को उमसभरी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहने की वजह से परेशान थे। शनिवार को भी दिनभर चटक धूप खिली। शाम करीब छह बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।

छह बजे करीब आधा घंटे तक झमाझम बरसात होती रही। कासगंज शहर के अलावा अमांपुर कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि निचले हिस्सों में बरसात का पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें