मानेदय को नगर पालिका में छह घंटे चला धरना, प्रशासन के भरोसे पर खत्म
Agra News - स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चार माह से बकाया मानदेय की मांग की। एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद धरना...

अपनी मानदेय की मांग को लेकर प्रशासन को धरना प्रदर्शन की सूचना दी थी। गुरुवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपनी मांग प्रमुखता से उठाई। करीब छह घंटे नगर पालिका में ईओ आफिस के बाहर बैठे। इसके बाद एसडीएम सदर के पहुंचने पर वार्ता हुई। एसडीएम ने भरोसा दिलाया और शाम तक कर्मचारियों के खाते में मानदेय पहुंचने की सूचना पर धरना समाप्त कर दिया गया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी समेत पदाधिकारियों ने एसडीएम संजीव कुमार से वार्ता की।
उन्हें बताया कि नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उन्हें परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतें हो रही हैं। नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार शिकायतें कर कर्मियों का मानदेय दिलाने जाने की संबंध में अवगत कराया है। इसके बाद भी मानदेय निर्गत नहीं हो रहा है। वार्ता के दौरान एसडीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी। इसके बाद मानदेय खाते में शाम तक पहुंचने का आश्वासन दिया गया। इस पर धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस दौरान कर्मियों में संजीव, राहुल, चंद्र प्रकाश, आकाश, सचिन, विशाल, होरीलाल, सुमित, रवि कुमार, अमर, सुखराम, मुकेश आदि कर्मचारी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।